सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
रुद्रपुर। हल्द्वानी बाईपास पर डंपर से हुई टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। राहत हुसैन (49) पुत्र झंडा हुसैन निवासी मदनापुर बहेड़ी बरेली नदियों की पीचिंग की ठेकेदारी करता था। शनिवार को वह बाइक पर सवार होकर हल्द्वानी से बहेड़ी ओर जा रहा था। हल्द्वानी बाईपास पर उसकी बाइक डंपर की चपेट में आ गई। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, आरोपी डंपर चालक वाहन समेत फरार हो गया।
