राष्ट्र को मजबूती प्रदान करती है सामाजिक समरसता: कौशिक
हरिद्वार। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और स्थानीय विधायक मदन कौशिक ने कहा कि सामाजिक समरसता स्वस्थ समाज का निर्माण करते हुए राष्ट्र को मजबूती प्रदान करती है। समाज के सभी वर्गों की एकजुटता से ही सामाजिक समरसता का भाव उत्पन्न होता है। यह बात उन्होंने वासुदेव आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में ही। समरसता, सौहार्द, समन्वय, सद्भाव को लेकर भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरुद्ध भाटी के संयोजन में श्री वासुदेव आश्रम भूपतवाला में समरसता भोज (खिचड़ी) का आयोजन किया गया। मदन कौशिक और जूना अखाड़े के पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत स्वामी देवानन्द सरस्वती, स्वामी प्रेमानन्द, संत हिमांशु, स्वामी योगेश भगत, स्वामी परमानन्द ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में संतजन, विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ता, तीर्थ पुरोहित, व्यापारी, अधिकारी, कर्मचारी, मजदूर, युवा, वृद्ध, मातृशक्ति शामिल हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, महामंत्री आशुतोष शर्मा, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जगपाल सिंह सैनी, महिला मोर्चे की प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नू कक्कड़, सुनील सैनी, शिवम महंत, विनोद शर्मा, ज्ञानी हरभजन सिंह, महंत ओमप्रकाश शास्त्री, श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, सिद्धार्थ, चक्रपाणी, उज्जवल पंडित, राजेश शर्मा आदि शामिल रहे।
