निकाय चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकता: मैखुरी

चमोली। बुधवार को यहां आयोजित भाजपा नगर एवं ग्रामीण मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को निकाय चुनावों की तैयारी करने की बात कही। बैठक को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना भी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जोशीमठ आपदा में सरकार तेजी से काम कर रही है। प्रभावितों के पुनर्वास एवं विस्थापन के लिए भी वृहद काम हो रहा है। इससे पूर्व नवनियुक्त नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली एवं विक्रम मिंगवाल का स्वागत किया गया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गणेश शाह, पूर्व जिला महामंत्री समीर मिश्रा, राकेश रतूड़ी, नवीन नवानी, झगड़ सिंह, राकेश नेगी, चेतन मनोड़ी, मनोरमा नैनवाल, कैलाश चंद्र, महिपाल सोनियाल, लक्ष्मी जोशी, महिपाल नेगी, नपा अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी, आशा डिमरी, सरोज हटवाल, कांता देवी, अरूण मैठाणी, भुवन नौटियाल, हेमंत सेमवाल, बृजेश बिष्ट, अनूप नेगी, आलम सिंह पंवार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *