नफरत फैलाने से कोई राष्ट्र महान नहीं हो सकता: नवप्रभात

विकासनगर। पछुवादून में गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई। पहले दिन यात्रा विकासनगर शहर में निकाली गई। जबकि शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांवों में पदयात्रा की। विकासनगर शहर में यात्रा की शुरुआत करते हुए पूर्व काबीना मंत्री नवप्रभात ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से देश में मुहब्बत की दुकान खुली और अब हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से हर तक प्यार का पैगाम पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस रुकने वाली नहीं है। वर्ष 2024 में केंद्र की सत्ता में कांग्रेस का पहुंचना तय है। उन्होंने कहा कि हाथ से जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता एक साथ प्रत्येक गांव में जाकर प्रत्येक वर्ग के अंतिम व्यक्ति और जनता को भारत जोड़ो यात्रा की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। कहा कि भारत की संस्कृति आपसी भाईचारे की संस्कृति रही है। कोई भी धर्म दूसरे धर्म के लोगों पर अत्याचार करके उनका हक छीन कर महान नहीं हो सकता। कहा कि नफरत फैलाने से कोई भी राष्ट्र महान नहीं हो सकता। पूर्व काबीना मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देश में प्यार और भाईचारे को बढ़ाकर पूरे विश्व को शांति का संदेश दिया है। पछुवादून पर्यवेक्षक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अतोल रावत ने कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनता के बजाय अपने पूंजीपति मित्रों के हित में निर्णय ले रही है, जिससे आम आदमी परेशानियां समाप्त नहीं हो रही है। कहा कि जनता का हक छीनकर पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। कहा कि कांग्रेस जनता के सामने भाजपा के असली चेहरे को उजागर करेगी। यात्रा में अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य संजय जैन, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश प्रवक्ता भास्कर चुग, प्रदेश सचिव गुलाब सिंह धीमान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कितेश जायसवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, मौसम सिंह, शम्मी प्रकाश, सुबोध वर्मा, सतीश मित्तल, देवानंद पासी, शशि चौहान, पूनम तोमर, सरोज देवी, रेशमा अंसारी, विकास अंसारी आदि शामिल रहे।
सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। पछुवादून कांग्रेस की कार्यकारी जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कपरुवाण अग्रवाल ने कहा कि यात्रा का मकसद प्रदेश के गांव-गांव तक पहुंचकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करना और भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के सामने लाना है। इसके साथ ही यात्रा के दौरान कांग्रेस प्रदेश के बड़े और ज्वलंत मुद्दों को जनता के बीच रखा जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता गांवों में राहुल गांधी का संदेश पहुंचाने के साथ ही मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट बांटेगी। कहा कि अब भाजपा ज्यादा दिनों तक अंग्रेजों की तर्ज पर बांटो और राज करो की नीति नहीं चला सकती है। रैली में प्रांतीय महामंत्री राकेश नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष दीन मौहम्मद, राम सिंह मौर्य, रमेश चंद्र आजाद, मेघ सिंह, साधु राम शर्मा, अमित पंवार, यामीन अंसारी, राजेश पीटर, सोनू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *