विद्युत बिलों के समाधान शिविर का आयोजन
चमोली। विद्युत बिलों एवं बिजली की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए विद्युत सरलीकरण समाधान एवं निस्तारण के लिए तलवाड़ी में विद्युत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में तलवाड़ी खालसा, थाला, लोल्टी, गुड़म स्टेट, तलवारी स्टेट के उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण उपखंड अधिकारी अतुल कुमार द्वारा मौके पर ही किया गया। इस दौरान लटके हुए विधुत पोलों, बिलों में गड़बड़ीया तथा घरों के ऊपर से विद्युत तारों को हटाने संबंधी लगभग 1 दर्जन से अधिक समस्याओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर अवर अभियंता हेमंत चमोला, देवेंद्र सिंह, राकेश पुरोहित, प्रकाश जोशी, रणजीत सिंह, मुकेश सिंह, धीरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
