सड़क बंद होने से ग्रामीणों को हो रही है दिक्कत
चम्पावत। चम्पावत में बारिश से 13 सड़कें बंद चल रही हैं। एक राज्य मार्ग समेत 12 सड़कों में वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। सड़क बंद होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश से चम्पावत की 13 सड़कें बंद हो गई। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक इनमें एक राज्य और 12 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। बारिश से ककराली-भैरव मंदिर राज्य मार्ग लंबे समय से बंद चल रहा है। जबकि लोनिवि लोहाघाट की चार, पीएमजीएसवाई चम्पावत की तीन और पीएमजीएसवाई लोहाघाट की पांच ग्रामीण सड़कें बंद चल रही हैं। लोनिवि लोहाघाट की रीठाखाल-मनटांडे, तिमलागूंठ-सिब्योलीगूंठ, कामाज्यूला-भनार और बैड़ा-लुवाकोट सड़क बंद चल रही है। पीएमजीएसवाई चम्पावत की चल्थी-नौलापानी, जैगांव-जैतोली और धौन-सल्ली सड़क बंद है। पीएमजीएसवाई लोहाघाट की बैड़ा बैडवाल-सुंगरखाल, चिलनिया-पुनौली, कुलियालगांव-साल, टाकखंदक-बालातड़ी, सांगो पनिया-रीठाखाल-कानीकोट सड़क में वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। सड़क बंद होने से यहां के ग्रामीणों को बाहरी क्षेत्रों में आवाजाही के लिए पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है।
