तीन अवैध निर्माण सील
रुड़की। एचआरडीए की टीम ने तीन अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की। प्राधिकरण के संयुक्त सचिव अभिनव शाह ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद टीम ने शांतरशाह क्षेत्र में दो निमार्ण कार्य सील किए। यहां विलानुमा निर्माण किया जा रहा था। रामपुर चुंगी में एक व्यावसायिक भवन को सील किया गया। टीम में सहायक अभियंता डीएस रावत, अवर अभियंता संजीव अग्रवाल, रवि कुमार, गोविंद सिंह, सोहन, गौरव आदि शामिल रहे।
