अनुशासन में रहकर संगठन को मजबूत करें

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी रुड़की जिला कार्यसमिति की बैठक कुंजा बहादरपुर गांव में शुरू हुई। इस दौरान लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, भाजपा जिला प्रभारी आदित्य चौहान, जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने संयुक्त रूप से की। जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने कहा कि सभी जिला, मोर्चा के पदाधिकारी अनुशासन में रहकर संगठन को मजबूत करने का काम करें। जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि सभी जिला पदाधिकारियों को भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। बीएल अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के विषय में बताया। कार्यक्रम के बाद डाटा किस प्रकार से मन की बात एप्लीकेशन में अपलोड करना है उसके बारे में बताया। जिला कार्यसमिति की बैठक दो दिन चलेगी। इस दौरान जिला महामंत्री प्रवीण संधू, अरविंद गौतम, जिला उपाध्यक्ष, प्रदीप पाल, सोनू धीमान, चतेरसेन, भीम सिंह, जिला मंत्री सतीश सैनी, गीता कार्की, सौरभ गुप्ता, राजबाला, प्रमोद चौधरी, जिला कार्यालय प्रभारी बीएल अग्रवाल, पंकज नंदा, योगेश सिंघल, विकास प्रजापति, मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी, मनोज कुमार, योगेंद्र सैनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद अफजाल, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष धीरज युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव कौशिक महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिभा चौहान ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अनुज सैनी मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार, संजय त्यागी, रवि राणा राजीव राणा, संजय कश्यप, पंकज पाल, राहुल शर्मा, नितिन शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *