विधायक ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया
हरिद्वार। उपनगरी ज्वालापुर की वाल्मीकि बस्ती में संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ ज्वालापुर विधानसभा से विधायक रवि बहादुर ने किया। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियों के साथ नगर भ्रमण किया गया। ज्वालापुर के वाल्मीकि बस्ती से शोभायात्रा की शुरुआत की गई। इस दौरान विधायक रवि बहादुर ने सभी लोगों को रविदास जयंती की शुभकामनाएं दी। शोभायात्रा के दौरान महंत रमेश नाथ, सीताराम, मेनपाल, राकेश कुमार, अभिषेक, शुभम, पंकज कुमार, मदनपाल, डॉली, बल्लिू, वक्किी, अमरदीप, सागर, अंशुल, रंजन, अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग शामिल हुए।
