क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर टीम की घोषणा

रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी सीनियर पुरूष टीम घोषणा कर दी है। टीम उधमसिह नगर के रूद्रपुर में आयोजित प्रथम अन्तर्जनपदीय लीग प्रतियोगिता में भाग लेने प्रस्थान कर चुकी है। प्रतियोगिता 13 जून से प्रारम्भ हो रही है। टीम की घोषणा करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश जमलोकी तथा सचिव अरूण तिवारी ने बताया कि मई माह में एसोसिएशन ने सीनियर वर्ग के चयन हेतु टायल एवं लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जिसके बाद 25 खिलाड़ियों का चयन कर उनका तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था। प्रशिक्षण के बाद 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया। टीम में छह बल्लेबाज अमन भट्ट, हर्षित बिष्ट, आयुष चमोला, प्रतीक पंवार, सौरव चमोला, विकास बर्त्वाल, दो विकेट कीपर शैलेन्द्र रौथाण तथा अभिषेक रतूड़ी, एक ऑल राउंडर अरविन्द सिंह, पांच मध्यम तेज गेदबाज राकेश कण्डारी, अभिषेक सिंह, नितिन वशिष्ट, दीपराज चौहान, जयदीप बहुगुणा तथा एक स्पिन गेंदबाज आयुष देवरानी शामिल किए गये हैं। टीम का कप्तान राकेश कण्डारी तथा उपकप्तान प्रतीक पंवार को बनाया गया है। एसोसियेशन के सहसचिव गणेश वर्मा बतौर कोच/ मैनेजर के रूप में टीम के साथ जा रह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *