प्रज्ञेश्वर महादेव का महाभिषेक कर मांगी विश्वशांति

हरिद्वार। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में स्थित प्रज्ञेश्वर महादेव का गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैलदीदी ने महाभिषेक कर विश्व शांति की कामना की।अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख व देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. पण्ड्या ने कहा कि यदि हम जीवन में शुभ कार्य करें, तब ही हम कल्याणकारी शिव के प्रिय बन सकेंगे। भले कार्य में लगे रहना ही शिव पूजा है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव का मानव को संदेश है कि ‘हे संसार के लोगो उठो जागो यदि अपनी और दूसरों की सुख-शान्ति चाहते हो, तो अपरिग्रह, सादा जीवन, उच्च विचार, अक्रोध, परोपकार, समता, परमात्मा की समीपता को अपनाओ। भोग-विलास का जीवन व्यतीत करने से क्षणिक सुख भले ही मिल जाए, परन्तु उनमें स्थायित्व नहीं है। विवि की कुलसंरक्षिका शैलदीदी ने कहा कि स्वयं कम से कम साधनों से काम चलाते हुए दूसरों को बहुमूल्य उपहार का दान देना एवं ऐसे कृत्यों से मन को प्रफुल्लित रखे रहना शिव के प्रधान गुण हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *