वक्फ बोर्ड का निर्माण राष्ट्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण: भूमापीठाधीश्वर
हरिद्वार। भूमापीठाधीश्वर अच्युतानंद तीर्थ ने कहा कि वक्फ बोर्ड का निर्माण राष्ट्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। बहुसंख्यक देश में कोई हिंदू सनातन बोर्ड नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि वक्फ बोर्ड का करीब 32 लाख हेक्टेयर भूमि पर कब्जा है। इस कब्जे में रेलवे और सेना की भूमि शामिल है। वक्फ बोर्ड की करीब आठ लाख 60 हजार शाखाएं है। वक्फ बोर्ड की जांच होनी चाहिए। यह बातें पीठाधीश्वर ने प्रेस को जारी बयान में कही। भूमापीठाधीश्वर ने वक्फ बोर्ड पर हमला बोलते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड एक ट्रिब्यूनल है। इसमें ऐसे समुदाय के लोगों की संपत्ति है जो पाकिस्तान चले गये थे। कानून लाकर संविधान में परिवर्तन कर सम्पत्ति वक्फ बोर्ड को दी गई। वक्फ बोर्ड की जांच होनी चाहिए।
