सिडकुल में शव की पहचान, हत्या की आशंका

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के रोशनाबाद स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम से सटी खाली पड़ी भूमि पर खून से लथपथ मिले शव की पहचान पुलिस ने कर ली है। मृतक हेत्तमपुर का निवासी है। पुलिस के अनुसार मृतक का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि उसकी जेब में करीब 35 हजार रुपए थे। लेकिन पुलिस को जेब से कुछ नहीं मिला है। पुलिस की ओर कही गई बात पर सफाई देते हुए परिजनों ने कहा कि उनके बेटे ने कभी शराब को छुआ तक नहीं है। हालांकि पुलिस हत्या की घटना से साफ इनकार कर रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। सिडकुल पुलिस को सूचना मिली कि स्टेडियम से सटी जमीन में एक शव पड़ा है। शव का मुंह और गला जंगली जानवरों ने पूरी तरह नोचा हुआ था। शव की शिनाख्त हो सकी थी। प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि मृतक की पहचान पोपीन (29) वर्ष पुत्र श्रवण कुमार निवासी हेत्तमपुर के रुप में पहचान हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *