विधायक ने किया स्वागत
हरिद्वार। ग्राम सुभाषगढ़ से नवनिर्वाचित उप प्रधान गौरव शर्मा का विधायक रवि बहादुर ने कैंप कार्यालय पर फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक रवि बहादुर ने कहा कि युवा आगे आकर ग्राम प्रधान, उप प्रधान निर्वाचित हो रहे हैं। युवाओं के हाथ में गांव के विकास की डोर है। इस मौके पर प्रेम कीर्ति, बलबीर शर्मा, जीतलाल शर्मा, महरूफ सलमानी आदि उपस्थित थे।
