भाजपा की बैठक में बूथ मजबूत करने पर जोर

रुद्रप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी जखोली मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष धूम सिंह राणा की अध्यक्षता में मयाली में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिह पवांर उपस्थित रहे। बैठक में जिला प्रभारी दीपराज बंगारी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी विषय पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी संगठन की रीढ़ होती है,इसके साथ ही उन्होंने बूथों को मजबूत करने पर बल दिया है। बैठक में विधायक प्रतिनिधि भूपेन्द्र सिह भंडारी ने कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के राजनैतिक प्रस्ताव पढ़कर कार्यकर्ताओं को सरकार की नीतियों से अवगत कराया है। इस मौके पर भाजापा जिलाध्यक्ष महावीर सिह पवांर ने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कार्य करने की अपील की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात के माध्यम से गाँव-गाँव जाकर लोगों से संवाद करने की बात कही और सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाँने का आह्वान किया है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मेहरबान रावत, संजयपाल नेगी,सांसद प्रतिनिधि कुलेन्द्र सिह राणा, गिरवीर सिह रावत, महावीर सिह बुटोला, रघुवीर सिह कैन्तूरा, गुलाबी देवी, अनीता कोठारी, सोशल मीडिया प्रभारी संदीप कठैत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन भगवान सिंह राणा ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *