पुण्य तिथि पर 800 मरीजों का परीक्षण

 

जौनपुर

नगर के पॉलिटेक्निक चौराहा – प्रयागराज रोड स्थित श्री साईं हॉस्पिटल पर डॉक्टर जेपी सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 800 मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई। जिसका शुभारंभ सीएमओ जीएस लक्ष्मी सिंह व विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रुप से किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि इस तरीके के वृहद स्वास्थ शिविर लगाकर लोग समाज में अच्छा कार्य कर रहे है और इससे गरीब,असहाय लोगों का जांच निशुल्क हो जा रहा है।शिविर में एम डी फिजीशियन डॉ विकास उपाध्या डॉक्टर विनीश कुमार सिंह, डॉ शिवेंद्र सिंह, अपादि विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों का निशुल्क उपचार किया और साथ में मास्क, सैनिटाइजर ,जांच व दवा भी वितरित किया। आए हुए सभी मरीजों को लंच पैकेट भी दिया गया। सभी डॉक्टरों ने मरीजों को उचित परामर्श दिया जिसमें एमडी फिजिशियन डॉक्टर विकास उपाध्याय ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए बेहतर खानपान के अलावा दिनचर्या को भी सुव्यवस्थित करने की जरूरत है दैनिक जीवन में थोड़ी सावधानी बरतकर कर हम ब्लड प्रेशर शूगर जैसी तमाम बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *