चिकित्सा शिविर में लोगों की नि:शुल्क जांच की
रुड़की। रामनगर बारात घर में उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। शिविर में गेस्ट्रोलॉजी, छाती रोग संबंधी, रक्त, ईसीजी, बीएमडी, शुगर, एनीमिया, हड्डी रोग, स्त्री रोग, मातृ स्वास्थ्य, सामान्य चिकित्सा जांच काउंटर लगाया गया। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से क्षेत्र के लोगों को फायदा पहुंचता है। कार्यक्रम में दीपक अरोड़ा, सतवीर सिंह, विक्की, प्रदीप सचदेवा,सार्थक छाबड़ा, परीक्षित सचदेवा, गौरव मेहंदीरत्ता, अमृता अस्पताल के डॉक्टर्स व मरीज़ मौजूद रहे।
