हिंदू वाहिनी-बजरंग दल ने फूंका स्टालिन का पुतला
चम्पावत। टनकपुर में केसरिया हिंदु वाहिनी ने उदय निधि स्टालिन का पुतला फूंका। उनका कहना है कि स्टालिन ने डेंगू, मलेरिया और कोरोना महामारी जैसी बीमारियों की तुलना सनातन धर्म से की है। मंगलवार को राजाराम चौराहे पर केसरिया हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह और बजरंग दल के अरुण वाल्मीकि के नेतृत्व में उदय निधि स्टालिन का पुतला फूंका। उनका कहना है कि कुछ दिन पूर्व तमिलनाडु के सीएम के पुत्र उदय निधि स्टालिन ने एक जनसभा में सनातन धर्म को लेकर अभद्र टिप्पणी की। बताया कि उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना महामारी जैसी बीमारियों से की है। जिस पर हिंदू वाहिनी के लोगों ने गुस्सा जताकर माफी मांगने को कहा है। यहां प्रदेश महामंत्री राजीव सक्सेना, शनि धाम के महंत बृज किशोर, सुमित ठाकुर जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अनिता यादव, बबिता गोस्वामी, बबिता पांडेय, हंसा जोशी, अरुण बाल्मीकि, महेंद्र वर्मा, राजकुमार, कालू राम, बहादुर राम, भोला, राहुल, उदय सक्सेना, संगीता, गंगा सकुंतला, गीता बिष्ट, लाली, मधु आदि रहे।
