धामी सरकार युवाओं के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही : धन सिंह

देहरादून। भाजयुमो के तीन मंडलों ने शहर में नकल विरोधी अध्यादेश लागू होने पर बाइक रैली निकालकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। जीएमएस नगर मंडल की बाइक रैली में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि धामी सरकार युवाओं के कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली सरकार है। विपक्ष में बैठे लोग युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। सरकार नकल माफियाओं पर लगातार कार्रवाई कर रही है। सरकार सिर्फ इसलिए सीबीआई जांच नहीं करवा रही है कि इससे पिछली सभी भर्तियां लम्बे समय के लिए स्थगित हो जाएगी। जीएमएस नगर मंडल के बाइक रैली बनारस रेस्टोरेंट कमला पैलेस बल्लूपुर फ्लाई ओवर तक निकाली गई। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कैंट विधायक सविता कपूर ने रैली को झंडी दिखाई। मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट, महानगर महामंत्री बिजेन्द्र थपलियाल आदि मौजदू रहे। करणपुर नगर मंडल की बाइक रैली मंगला देवी इंटर कॉलेज से सर्वे चौक, करणपुर बाजार, डीएवी पीजी कॉलेज तक निकाली गई। मुख्य अतिथि राजपुर रोड विधायक खजानदास, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने रैली को झंडी दिखाई। मौके पर मंडल अध्यक्ष तरुण चमोली, युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट, महानगर मंत्री संकेत नौटियाल, प्रदेश मंत्री राजेश रावत, अंशुल चावला, शुभम सिमल्टी, मंडल अध्यक्ष राहुल लारा मौजूद रहे। पंडित दीन दयाल नगर मंडल की रैली लाल पुल से ब्रह्मपुरी, रोचीपुरा, आईटीआई माजरा, आईएसबीटी, चंद्रमणि चौक से टर्नर रोड तक निकाली गई। मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने रैली को झंडी दिखाई। मौके पर महानगर उपाध्यक्ष राजेन्द्र ढिल्लों, युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेन्द्र बिष्ट, युवा मंडल अध्यक्ष सागर यादव, पार्षद सतीश कश्यप, संजीव सहगल, रितेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *