टीम ने आवास योजना में धांधली की जांच

रुड़की। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने लंढौरा में पीएम आवास योजना में धांधली की जांच की। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि उन जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर जांच की जा रही है। जिन जनप्रतिनिधियों सहयोग से अपात्र लोगों को योजना का लाभ पहुंचाया गया है।
लंढौरा निवासी इसरार, नसीम, इकबाल, इमरान, मोनिस ने डीएम, एसडीएम और सचिव को शिकायती पत्र देकर बताया था कि लंढौरा में पीएम आवास योजना का लाभ अपात्र लोगों को दिया जा रहा है। आरोप था कि योजना का लाभ ऐसे लोगों को दिया गया है जिनके पति और पत्नी सरकारी नौकर हैं। एक मकान पर दो लोगों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। यह भी आरोप था कि कई लोग ऐसे हैं जिनके पहले से ही दो मंजिल पक्के मकान बने हुए उसके बाद भी योजना का लाभ दिया जा रहा है।
शनिवार को नायब तहसीलदार ब्रिजमोहन आर्य ने लेखपाल आदेश कुमार, नगर पंचायत ईओ सुरेंद्र कुमार के साथ धांधली की जांच की। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि उन जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर जांच की जा रही जिन के सहयोग से अपात्र लोगों को योजना का पहुंचाया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि शिकायत के बाद एक अपात्र व्यक्ति से योजना पैसा वापस वसूल लिया गया है। आरोप है कि बाकी अपात्र लोगों को बचाने के लिए साठ गांठ का प्रयास चल रहा है। नायब तहसीलदार ब्रिजमोहन आर्य का कहना है कि मामले की रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *