ए प्लस स्टुडियो के वार्षिकोत्सव में उत्तराखंडी गीत संगीत की रमछोल

देहरादून। उत्तराखंडी गीत संगीत को समर्पित संस्था ए प्लस स्टूडियो ने अपना चौथा वार्षिकोत्सव उत्तराखंडी गीत संगीत की रमछोल के साथ धूमधाम से मनाया। सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में उत्तराखंड के युवा प्रतिभावान कलाकारों ने रंगारंग गीत व नृत्य की प्रस्तुति दी। ए प्लस स्टूडियो के संस्थापक व उत्तराखण्ड के चर्चित संगीतकार रणजीत सिंह व उनकी टीम ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने गढ़रत्न लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण की मौजूदगी में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अधीक्षण अभियंता नरेंद्र टोलिया, कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया, जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट, प्रेम सिंह बिष्ट समाजसेवी, रमेश आर्य, मनीष जैन, मनोज भट्ट, ललित जोशी ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। ओहो रेडियो के संस्थापक आरजे काव्य ने मंच संचालन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजीव चौहान के ब्रह्मकमल नृत्य दल ने थड्या चौंफुला की प्रस्तुति दी। ए प्लस स्टूडियो ने इस बार लगभग 80 कलाकारों को सम्मानित भी किया। संगीत पक्ष में गोल्डी नौटियाल, अश्वजीत सिंह, ज्योति कृषाली, सौरभ उपाध्याय, शान्ति भूषण, महेश चन्द व सुमन्त पंवार, मिलन आजाद, प्रदीप चमोली, ओम प्रकाश, कमल गंगोला, विपिन, ललित गित्यार, अभिनव सिंह, प्रतीक्षा बमराड़ा, सुनीता गदल, सोनम सुरवन्दिता, शकुन्तला रमोला, दीप्ति शर्मा की प्रस्तुति को सराहा गया। प्रतिभा श्रीवास्तव की टीम ने बेडू पाको गीत की प्रस्तुति दी। महेश जगरिया की छोलिया टीम की प्रस्तुति भी आकर्षक रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *