गुरुड़ाबाज महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित
अल्मोड़ा। दन्या पुलिस की ओर से धौलादेवी ब्लॉक में स्थित राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबाज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा साइबर, महिला सुरक्षा, उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति आदि के बारे में जानकारी दी। गौरा शक्ति के बारे में जानकारी देकर एप में रजिस्ट्रेशन की प्रकिया को बताया।