नगरपालिका ने भवनकर संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया

पिथौरागढ़। नगर के सरस्वती विहार कॉलोनी में नगरपालिका ने भवन कर को लेकर कैंप लगाया। राजस्व अधीक्षक निशात अंसारी के नेतृत्व में टीम उक्त क्षेत्रों में पहुंची। इस दौरान उन्होंने लोगों को भवन कर संबंधी जानकारी दी और उनकी समस्याओं का निस्तारण भी किया। कैंप में 25भवन स्वामियों ने भवन कर की धनराशि भी जमा की। यहां राजस्व निरीक्षक प्रकाश चंद्र पांडेय, आशीष पुनेठा, अनिता शाही, होशियार थापा, विमला देवी, निर्मला खाती, कृष्ण कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *