हर्बल रंगों को बनाने में जुटी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं

ऋषिकेश। ऋषिकेश तहसील क्षेत्र के न्याय पंचायत श्यामपुर की ग्राम सभा के अंतर्गत गुलजार फार्म की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इन दिनों हर्बल रंगों को बनाने में जुटी हुई है, ताकि होली पर रसायनिक रंगों से नहीं, बल्कि हर्बल रंगों से होली खेली जा सके। अपणु पहाड़ ग्राम संगठन श्यामपुर की अध्यक्ष सोनी रावत के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हर्बल रंग तैयार किए जा रहे हैं। हर्बल रंग बनाने के चार दिवसीय प्रशिक्षण में ईशा कलूड़ा द्वारा रंगों को बनाने से लेकर रंगों की पैकिंग करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने घर पर ही नवनिर्मित पालक, चुकंदर, गेंदा, नीम, करी पत्ता, मेथी ,टेसू के फूल, गुलाब के पंखुड़ियों, पुदीना, तुलसी से निर्मित हर्बल रंग बनाए।
अभी तक 14 समूहों को निशुल्क होली के रंग देने का प्रशिक्षण दिया है। अध्यक्ष सोनी रावत ने बताया महिलाएं खुद को आत्मनिर्भर की ओर अग्रसर और लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा दे रही है। हर्बल रंग बनाने वालों में मंजू ममगाईं, शालिनी नेगी, उत्तरा, शांता, वीमा देवी, संतोषी, अनीता नेगी, रागिनी, मधु रावत, रचना कैंतुरा, ममता नेगी, विनीता, रोशनी, बबली, मोनिका आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *