एडीएम कोर्ट ने लगाया 50 हजार जुर्माना
हरिद्वार। हरिद्वार एडीएम कोर्ट ने बहादराबाद स्थित प्रतिष्ठान पर 50 हजार का जुर्माना लगाया है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा ने बताया कि 26 अगस्त 2022 को बहादराबाद स्थित बड़े प्रतिष्ठान पर पनीर का सैंपल भरा गया था। सैंपल को खाद्य विश्लेषणशाला रुद्रपुर जांच के लिए भेजा गया था। जांच में सैंपल फेल पाया गया। सैंपल फेल होने के बाद एडीएम कोर्ट में प्रतिष्ठान के खिलाफ वाद दायर किया गया। मामले में सुनवाई के बाद एडीएम कोर्ट ने प्रतिष्ठान पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
