कार्य स्थल पर नहीं मिले 34 कर्मचारी, वेतन कटेगा

हरिद्वार। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने नगर निगम के 34 कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। नगर आयुक्त ने शनिवार को नगर निगम कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अलग-अलग अनुभागों के 34 कर्मचारी कार्य स्थल पर नहीं मिले। नगर आयुक्त ने सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए हैं। नगर आयुक्त ने शनिवार सुबह साढ़े दस बजे निर्माण, टैक्स, स्वास्थ्य, लेखा और डिस्पैच अनुभाग का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने बताया कि निरीक्षण के दौरान निर्माण अनुभाग में पांच, टैक्स अनुभाग में 13, स्वास्थ्य अनुभाग में 10, लेखा में चार और डिस्पैच में दो कर्मचारी अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित मिले। दयानंद सरस्वती ने बताया सभी 34 कर्मचारियों का वेतन रोकने के दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने कहा कि इस प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *