आप कार्यकर्ताओं ने किया होली मिलन कार्यक्रम आयोजित

विकासनगर। आम आदमी पार्टी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सेलाकुई में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर पार्टी ने कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक पर फूल बरसाकर फूलों की होली खेलकर शुभकामनाएं दीं। आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में पार्टी के नव स्थापित कार्यालय का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद अली ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ने को तैयार है। सीबीआई द्वारा मनीष सिसोदिया जी की गिरफ्तारी को भाजपा का षड्यंत्र बताते हुए आजाद अली ने कहा कि भाजपा पिछले काफी समय से दिल्ली में आम आदमी पार्टी व मनीष सिसोदिया जी की छवि को खराब करने की कोशिश कर रही है। इस मौके पर समाजसेवी विष्णु दत्त बजाज, पूर्व सैनिक उपेन्द्र वर्मा, अमित ने आप की सदस्यता ली। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सय्याद अली, नीरज तिवारी, मेहरुना परवीन, मासूम, मारूफ अहमद, मोहम्मद तालिम, अनवाज, सुजात, अमान, मासूम अली, मासूम मिर्जा, युनुस, कुलविंदर सिंह, राजेश राणा, गौरव गोयल , सरिता रानी, संजय सोहल, सन्दीप ठाकुर, अमजद इलाही, मास्टर रहूफ, निखिल राणा, मो. बिलाल, अनीश अहमद, मासूम अली रितिक राणा, गौरव भारतीय, कल्पना तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *