86.21 लाख में रुड़की को मिलेंगे दो नये नलकूप

रुड़की। शहर को जल्दी दो नए नलकूप मिल जाएंगे। इससे करीब बीस हजार से अधिक की आबादी को पानी की कोई कमी भी नहीं होगी। दस से अधिक इलाकों में इन नये नलकूपों से पानी की सप्लाई होगी। जल संस्थान के शहर में फिलहाल 27 नलकूप हैं। इन नलकूपों से पंद्रह हजार से अधिक कनेक्शन जुड़े हैं। कुछ इलाकों में एक नलकूप से ही काम चल रहा है। अब गर्मी सीजन की शुरुआत हुई है। पानी की खपत बढ़ने पर नलकूपों के फूंकने की आशंका बनी रहती है। कृष्णा नगर में पहले दो नलकूप थे। लेकिन करीब डेढ़ साल पूर्व एक नलकूप फूंक गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *