रेडक्रास सोसायटी कर रही लोगों की मदद
पौड़ी। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी पौड़ी के तत्वावधान में पौड़ी, श्रीनगर में निर्धन, गरीब लोगों को कंबल, मास्क, सेनेटाइजर किट और सामाग्री वितरित की गई। रेडक्रॉस सोसायटी के सभापति डा. ओपी भट्ट ने बताया कि पौड़ी जिला कारागार, जिला अस्पताल पौड़ी में निर्धन लोगों को सामाग्री उपलब्ध करायी गई। बताया कि जिला अस्पताल में रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों द्वारा 3 यूनिट रक्तदान भी किया गया। समय-समय पर जरूरमंद लोगों को आवश्यक सामग्री वितरित कराई जाती है। जिसको लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिलता है। कहा कि जिन जरूरतमंद लोगों को इस तरह सामग्री की आवश्यकता है वह रेडक्रॉस सोसायटी से संपर्क कर सकते है। इस मौके पर रेडक्रॉस सचिव केशर असवाल, रघुराज सिंह चौहान आदि शामिल थे।
