विश्व विद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने किया चरणद्ध आंदोलन का ऐलान
हरिद्वार। ऋषिकुल एवं गुरुकुल के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को लिखे ज्ञापन को नगर मजिस्ट्रेट नूपुर वर्मा को सौंपा। नगर मजिस्ट्रेट ने कर्मचारियों की मांगो पर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। विश्व विद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष केएन भट्ट ने कहा कि अगर हमारी मांगों का निस्तारण समय से न होने पर कर्मचारी 22 मार्च से चरणबद्ध आंदोलन शुरु करेगा। उन्होंने कहा कि चार दिन पूर्व कुलपति ने भी कर्मचारियों को समय से वेतन देने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक फरवरी माह का वेतन नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि 22 और 23 मार्च को कर्मचारी विरोध स्वरूप काली फीती बांधकर प्रदर्शन करेंगे। जबकि 24 और 25 मार्च को कर्मचारी अपनी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर कर 2 घंटे का कार्यबहष्किार करते हुए धरना प्रदर्शन करेंगे। 27 मार्च को तीनों परिसरों के कर्मचारी सामूहिक सीएल लेकर आयुर्वेद विवि हर्रावाला में धरना प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों का घेराव करेंगे। उसी दिवस अनिश्चितकालीन आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी। इस दौरान समीर पांडेय, आनंदी शर्मा, सुनीता, अनिल नेगी, रमेश चंद्र पंत, राजपाल सिंह तड़ियाल , चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, राकेश भंवर, मोहित मनोचा, ताजबर सिंह, जगजीत कैंतुरा मौजूद रहे।
