उत्तराखंड के आठ खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे नेशनल स्ट्रेथ् लिफ्टिंग चैंपियशन शिप में
काशीपुर। राजस्थान के उदयपुर में आयोजित नेशनल स्ट्रेथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड के आठ खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। उत्तराखंड स्ट्रेथ लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव चौधरी ने बताया कि 26 से 30 जुलाई तक उदयपुर में नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड से बलवंत पाल, लक्ष्मीकांत, साबिर हुसैन सलमानी, अंकित कुमार, रविंद्र सिंह, मो. अनस, सुमैय्या नायब और मयंक चौधरी का चयन हुआ है। टीम के कोच व मैनेजर मंगत गुप्ता होंगे। एनसी बाबा, डीपी सिंह, सुदेश कुमार, विजेंद्र चौधरी, योगेश जोशी, हरीशत्रिपाठी, मदन ठाकुर आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
