दुर्घटना में मौत के बाद केस दर्ज
रुड़की। कुड़ी नेतवाला निवासी नाथीराम की पत्नी सरला देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नौ मार्च को वह पुत्र विशाल के साथ लक्सर आ रही थी। रायसी लक्सर रोड पर मुंडाखेड़ा खुर्द गांव के पास जसपुर रणजीतपुर के मोहित पुत्र चरण सिंह ने अपनी बाइक से पुत्र को टक्कर मारी थी। विशाल को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
