जितेंद्र सिंह अध्यक्ष, उदयराम बने महामंत्री
कोटद्वार। राजकीय वाहन चालक महासंघ की कोटद्वार, दुगड्डा तथा लैन्सडौन की एक बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जितेन्द्र सिंह को अध्यक्ष तथा उदयराम थपलियाल को महामंत्री चुना गया। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन करते हुए संजीव वर्मा को उपाध्यक्ष, सुमन सिंह नेगी को संरक्षक, सुभाष त्यागी को प्रचार मंत्री, मदनमोहन को कोषाध्यक्ष व ललित सिंह असवाल को मुख्य सलाहकार बनाया गया। इस अवसर पर मान सिंह, पवन सिंह समेत महासंघ के सभी सदस्य मौजूद रहे।
