उत्तराखंड में बेरोजगारों के लिए राहत की खबर, ये है रोजगार देने वाला नया फरमान

देहरादून

कोरोना काल में बेरोजगारी से जूझ रहे प्रदेश के युवाओं के लिए राहत भरी खबर है. ब्वअपक-19 महामारी को देखते हुए राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि पहले की तरह राज्य में लौट रहे प्रवासियों को अनुभव, योग्यता, कौशल के अनुसार उनके निवास के नजदीक श्उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेडश् यानी उपनल के जरिये नौकरी दी जाएगी. पहले की व्यवस्था को एक और साल बढ़ाते हुए 31 मार्च 2022 तक कर दिया गया है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि वर्तमान महामारी के समय में राज्य के युवाओं को रोजगार अवसर मुहैया कराने के मामले को सीएम तीरथ सिंह रावत ने फोकस में रखा है. खुशी की बात है कि कोविड महामारी के कठिन समय में बेरोजगारों के लिए उपनल के माध्यम से रोजगार दिए जाने के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *