विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
हल्द्वानी। विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को ओखलकांडा ब्लॉक के हरीशताल, गाजा, खनस्यूं आदि क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने बताया कि ग्रामीणों ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा आदि की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने तुरंत विभागीय अधिकारियों से बात कर समस्याओं का समाधान करने को कहा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि ल्वाड-डोबा-गौनियारो, छिड़ाखान-अधोड़ा मिड़ार, चमोली -बड़ोंन मोटर मार्गों पर डामरीकरण की डीपीआर जल्द तैयार कर शासन क़ो भेजी जाएं।
