रिक्त पदों पर नियुक्ति की उठाई मांग
चमोली। अनुसूचित जाति के एक शिष्टमंडल ने गोपेश्वर में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन सौंपकर कहा की प्रदेश के संस्कृत विद्यालय/ महाविद्यालय के अनुसूचित जाति के रिक्त पदों पर विज्ञापन निकाल कर जल्द नियुक्ति की जाए। कहा कि महाविद्यालय में अनुसूचित जाति के रिक्त पदों पर कई वर्षों से खाली पड़े हैं। कहा कि जल्द ही रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाय। इस मौके पर नगर अध्यक्ष दीपक टमटा, राकेश लाल, पंकज कुमार, बलवीर लाल आदि मौजूद थे।
