दो पेटी शराब के साथ एक को पकड़ा

पिथौरागढ़। पुलिस ने दो पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसआई सुरेश कंबोज के नेतृत्व में पुलिस ने नगर के महात्मा गांधी मार्ग में चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लेलू व हाल कुमौड़ निवासी दीपक सिंह बिष्ट के पास से अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। इधर एसआई प्रियंका मौनी के नेतृत्व में चलाए गए के दौरान कासनी में एक दुकान से शराब बरामद हुई। पुलिस ने दुकान संचालक धीरज राणा को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *