ऑपरेशन मुक्ति के तहत गौचर में किया गया सत्यापन

चमोली। प्रदेश भर में बच्चों द्वारा की जा रही भिक्षावृत्ति और बच्चों के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम को लेकर ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाए जा रहा है। जिसमें प्रमेन्द्र डोबाल, पुलिस अधीक्षक चमोली के दिशा-निर्देशन और सीओ ऑपरेशन, नोडल अधिकारी ऑपरेशन मुक्ति नताशा सिंह के पर्यवेक्षण में ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा शुक्रवार को बाल भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों की अवलोकन-पहचान की। टीम ने गौचर क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करने वाले बच्चों जतिन पुत्र प्रेम 10 वर्ष, अभिजीत पुत्र प्रेम उम्र 8 वर्ष का चिह्नीकरण/सत्यापन की कार्यवाही की गई। अभिभावकों से मिलकर उन्हें अपने बच्चों को विद्यालय में भेजने के लिए प्रेरित किया गया और शिक्षा के महत्व को समझाया गया। बताया गया शिक्षा के जरिए ही आपके बच्चे एक अच्छा भविष्य और एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *