एसोसिएशन की बैठक 31 को
चमोली। असम राइफल्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक 31 मार्च को ग्वालदम में संपन्न होगी। यह जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष रिटायर्स सूबेदार पीएस बिष्ट ने दी। बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सूबेदार तुलसी नायर होंगे। बैठक में असम राइफल का विलय आर्मी में किए जाने को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहे वाद के संबंध में चर्चा की जाएगी।
