तनाव मुक्त रहने की जानकारी दी

चम्पावत। पीजी कालेज में मनोविज्ञान विभाग ने जी 20 कार्यक्रम के तहत ह्यूमन वैल बिंग एंड स्ट्रेस मैनजमेंट पर सेमिनार हुआ। प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने अभिभावकों से बच्चों को तनाव नहीं देने की अपील की। डॉ.ममता ने तनाव कम करने की प्राकृतिक तकनीकी की जानकारी दी। प्रो. रितु मित्तल ने शांत मन से समस्या का समाधान करने को कहा। छात्रा किरण, अंकित, प्रियंका, सोहन, आलोक, संध्या ने विचार रखे। किरण के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. अनीता सिंह, डॉ. वंदना चंद, डॉ. ममता गंगवार और डॉ. भूप सिंह धामी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *