बाराकोट में कोरोना के बाद फिर से होगा 108 कन्याओं का पूजन

चम्पावत। बाराकोट के प्रसिद्ध लड़ीधूरा मंदिर में कोरोना काल के बाद फिर से रामनवमी के दिन 108 कन्याओं को पूजन होगा। यह निर्णय लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक समिति ने बैठक में किया। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष नगेन्द्र जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रामनवमी के दिन 180 कन्याओं के पूजन की तैयारियों पर चर्चा की। समिति ने बताया कि वर्ष 2019 से कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह कार्यक्रम स्थगित किया गया था। उन्होंने कहा कि अब स्थितियां सामान्य होने के बाद इस साल कन्या पूजन भव्य रुप से किया जाएगा। कन्या पूजन का उद्देश्य क्षेत्र में सुख समृद्धि और महिला सशक्तीकरण को बढावा देने के लिए किया जाता रहा है। इस मौके पर गोविंद बल्लभ जोशी, उमेश्वर सिंह अधिकारी ,केदार दत्त जोशी, प्रताप सिंह अधिकारी, कल्याण सिंह अधिकारी ,योगेश जोशी ,नारायण दत्त जोशी,केशव जोशी,महेश चंद्र जोशी, कमल सिंह अधिकारी, देवेंद्र सिंह अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *