मशाल जुलूस निकालकर रानीखेत नगर पालिक की आवाज की बुलंद
अल्मोड़ा। छावनी के सिविल एरिया को नगर पालिका में शामिल करने की मांग को लेकर रानीखेत विकास संघर्ष समिति के आंदोलन लगातार गति पकड़ रहा है। सिविल क्षेत्र की कैंट से मुक्ति और नगर पालिका में शामिल करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। शाम नागरिकों ने नगर में मशाल जुलूस निकालकर नगर पालिका की आवाज बुलंदी की। मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अब नगर पालिका की मांग को लेकर 31 मार्च को रानीखेत बंद रहेगा।
