जीजीआईसी डोभालवाला वाला खेल छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली
देहरादून। जीजीआईसी डोभालवाला के छात्र छात्राओं ने बुधवार को नेशविला रोड पर रैली निकाली। जिसमे उन्होंने लोगो को शिक्षा, साफ सफाई और अन्य बातों को लेकर जागरूक किया। उन्होंने लोगो को अपने बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर भी जागरूक किया। प्रिंसिपल एसएस बिष्ट ने बताया कि सरकार बच्चों को मुफ्त शिक्षा दे रही है। इसके अलावा तमाम सुविधाएं भी मुफ्त दी जा रही है। ऐसे में सभी को अपने बच्चो को स्कूल में भर्ती कराना चाहिए। यही लोगो को समझाया जा रहा है। उसके अलावा बच्चों को स्कूलों में कौशल विकास के बारे में भी सिखाया जा रहा है।
