आरोहण के साथ झण्‍डा मेला शुरू

देहरादून। दून के ऐतिहासिक झंडा मेला को लेकर श्री गुरु राम राय महाराज के अनुयायियों में बहुत ही उत्साह है। कोविड-19 के कारण दो साल मेला प्रभावित रहा और सिर्फ परंपराएं निभाई गईं। इस बार मेला भी सजा है। मेला पूरे एक महीने तक चलेगा। दून की शान और पहचान कहे जाने वाले झंडा मेले का आरोहण हो गया। इससे पहले सुबह पुराने झंडा जी को पूरे रीति रिवाज और सम्मान के साथ उतारा गया। उस पर चढ़े सादे और दर्शनी गिलाफ को उतारा गया। नए झंडा जी को पंचगव्य से स्नान कराया गया और उन पर नए सिले हुए गिलाफ और दर्शनी गिलाफ चढ़ाए गए। पंजाब हरियाणा यूपी और अन्य राज्यों से आई हुई संगत नए झंडा जी को चढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। श्री दरबार साहिब में श्री महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में झंडारोहण के साथ ही झंडा मेला विधिवत प्रारंभ हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *