10 अप्रैल से निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण
नई टिहरी। पूर्व सैनिक एवं सैनिक विधवाओं के पुत्रों को सेना, अर्द्धसेना व पुलिस बल में भर्ती के लिए आगामी 10 अप्रैल से देहरादून में निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल योगेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया यह प्रशिक्षण 56 दिन का होगा। इच्छुकों को आगामी 7 अप्रैल तक सैनिक कल्याण कार्यालय में नाम दर्ज कराना होगा।
