राहुल गांधी की सदस्यता रद होने पर भड़के कांग्रेसी

नई टिहरी। नगर कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने की निंदा की है। कमेटी ने इसको भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर विपक्ष की आवाज दबाना बताया।
नगर अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी ने षड्यंत्र के तहत राहुल गांधी की सदस्यता खत्म की है। 7 फरवरी को राहुल गांधी ने संसद में मोदी और अडानी के रिश्तों पर जो सवाल किये उससे भाजपा बौखला गई थी। पीसीसी सदस्य नंदन टोडरिया ने कहा कि पिछले 9 वर्षों से देश के प्रधानमंत्री ने हर मसले पर झूठ बोलकर देश को गुमराह किया है। दो करोड़ नौकरियां प्रतिवर्ष देने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री इन वर्षों में 2 लाख बेरोजगार युवाओं तक को नौकरी तक नहीं दे पाए हैं। इसके विपरीत भाजपा शासित राज्यों में लगातार पेपर लीक और भर्ती घोटाले हो रहे है, जबकि महंगाई चरम पर है। नगर कांग्रेस भविष्य में उग्र आंदोलन शुरू करेगी। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रतापनगर ने लंबगांव में प्रेसवार्ता कर राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने को लेकर भाजपा से सवाल पूछे। मौके पर अध्यक्ष बरफ चंद रमोला, पीसीसी सदस्य सब्बल सिह राणा, सभासद सौरभ रावत, धूम सिंह रांगड, राजेश रावत, प्रवीण पंवार, शिव सिंह पोखरियाल, त्रेपन सिंह रावत, नत्था सिंह रावत, जयवीर खंडवाल, सचिन कंडियाल, मदन रमोला, विजय जोशी, कृष्णा कंडियाल, अजयपाल, राजेंद्र चंद रमोला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *