प्रधानाचार्य पर लगाया मारपीट का आरोप

पिथौरागढ़। पर्यावरण मित्र ने जाजरदेवल स्थित एक विद्यालय के प्रधानाचार्य पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दर्शन लाल ने डीएम को दिए पत्र में कहा कि जाजरदेवल स्थित एक स्कूल में कार्य कर रहे कर्मी पिंटू कुमार के साथ मारपीट की गई है। नियमानुसार वेतन पर भी कार्रवाई विद्यालय प्रबंधन द्वारा नहीं की जा रही है। पीडित ने कार्रवाई न होने पर वृद्ध माता के साथ आंदोलन का रास्ता अपनाने की चेतावनी दी है। इधर प्रकरण में विद्यालय का पक्ष ज्ञात नहीं हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *