कार दुर्घटनाग्रस्त, आठ घायल

चम्पावत

बनबसा से पिथौरागढ़ की ओर जा रही एक कार मंगलवार को बाराकोट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चालक समेत सभी आठ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। जिन्हें अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बनबसा से पिथौरागढ़ की ओर जा रही एक कार बाराकोट के पास अनियंत्रित होकर एनएच किनारे क्रश बैरियर से टकरा गई। दुर्घटना में वाहन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे में कार सवार चालक विजय जोशी (45) के अलावा अरुण कुमार (50), मंजू देवी (45), बिशन सिंह (36), लक्ष्मी देवी (28), रियांश (6), मोहनी देवी (62) और आरती (18) सभी बनबसा निवासी मामूली रुप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों और बाराकोट चौकी पुलिस की मदद से घायलों को दुर्घटना स्थल से निजी वाहनों में उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट लाया गया। जहां डॉ. बीना मैलकानी और फार्मासिस्ट मुकुल राय ने घायलों का उपचार किया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना का कारण वाहन का अनियंत्रित होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *