जलवायु और जल संरक्षण के लिए आगे आएं युवा
ऋषिकेश। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में जी-20 की शृंखला में जलवायु परिवर्तन आयाम और परिणाम विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पद्मभूषण से सम्मानित डॉ. अनिल जोशी ने जलवायु और जल संरक्षण के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। गुरुवार को महाविद्यालय में आयोजित कार्यकम में पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल की अध्यक्षता में चले कार्यक्रम में डॉ. अनिल जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि पर्यावरण संरक्षण की भूमिका एवं सतत विकास पर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। डॉ. जोशी ने छात्र-छात्राओं का प्राणवायु की भूमिका और संरक्षण जल और अन्य कई मुद्दों पर ज्ञान वर्धन किया। महाविद्यालय के एंटी ड्रग सेल की ओर से विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राखी पांचोला ने किया। डॉ. अफरोज इकबाल की पुस्तक का विमोचन भी हुआ। मौके पर डॉ. संतोष वर्मा, डॉ. शुक्ला, डॉ. अंजली वर्मा, डॉ. आरएस रावत, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. किरण जोशी, डॉ. संगीता रावत, डॉ. एनके नैथानी, डॉ. कुंवर सिंह, डॉ. प्रीतपाल सिंह, डॉ. अनिल भट्ट, डॉ. पल्लवी मिश्रा, डॉ. नूर हसन, छात्रसंघ अध्यक्ष राज किरण शाह आदि उपस्थित रहे।
