नकल विहीन परीक्षा को लेकर दिए जरूरी निर्देश

 

रुद्रप्रयाग। सहायक निदेशक शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में चल रही परिषदीय परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं परीक्षार्थियों की तलाशी कर कक्ष निरीक्षकों को नकल विहीन परीक्षा को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

सहायक निदेशक डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने संस्कृत महाविद्यालय रुद्रप्रयाग का औचक निरीक्षण किया। सहायक निदेशक ने बताया कि महाविद्यालय में परीक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई। ठीक समय पर कस्टोडियन एवं गवाह शिक्षकों के सामने डबल लॉकर से निकालकर हिंदी के पेपर का लिफाफा खोला गया। बताया कि परीक्षा केंद्र पर कुल 46 परीक्षार्थी उपस्थित थे। केंद्र व्यवस्थापक प्राचार्य शशिभूषण बमोला एवं कस्टोडियन अधिकारी राइका दशजूला कांडई के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता प्रदीप शर्मा को बनाया गया है।

उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक एवं कस्टोडियन सहित सभी कक्ष निरीक्षकों को नकल विहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मौके पर कक्ष निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत, रंजना बिष्ट सहित परीक्षा प्रभारी देवी प्रसाद सहित महाविद्यालय के कार्यालय कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *